रांची

टीपीसी प्रमुख ब्रजेश गंझू समेत तीन नक्सलियों के घर की कुर्की

झारखंड पुलिस ने इन नक्सलियों द्वारा अवैध तरीके से कमाई की गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है...
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2018, 3:38 PM IST
jharkhand police
jharkhand police

(रांची): झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के प्रमुख ब्रजेश गंझू समेत तीन नक्सलियों के घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। चतरा जिले की पुलिस ने बुधवार सुबह विभिन्न नक्सली संगठनों के नेताओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए टीपीसी सुप्रीमो गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ ब्रजेश गंझू के लावालौंग स्थित घर को कुर्क किया। इसके अलावा पीएलएफआई नक्सली संतोष यादव और माओवादी करीम उर्फ गुलाब रविदास के लावालौंग स्थित घर को भी कुर्क किया।


पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वॉरियर ने बताया कि ब्रजेश गंझू के विरूद्ध लावालौंग, सिमरिया और वशिष्टनगर जोरी थाना में दर्ज विभिन्न मामलों को लेकर कुर्की जब्ती की गई। वहीं पीएलएफआई नक्सली संतोष यादव के विरूद्ध टंडवा और माओवादी करीम के विरूद्ध लातेहार के चंदवा थाना में दर्ज नक्सल मामलों को लेकर कुर्की जब्त की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इन तीनों नक्सलियों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही है।


नक्सलियों की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू


एसपी ने बताया कि ब्रजेश गंझू के लावालौंग मुख्यालय स्थित घर, संतोष और करीम के लावालौंग थाना अंतर्गत चीना गांव स्थित घर को कुर्क किया गया। गौरतलब है कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय नक्सली संगठनों के हार्डकोर सदस्यों ने लेवी-रंगदारी के माध्यम से काफी चल-अचल संपत्ति अर्जित कर ली है। झारखंड पुलिस ने इन नक्सलियों द्वारा अवैध तरीके से कमाई की गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत विभिन्न मामलों में फरार चल रहे नक्सलियों के अलावा उनके रिश्तेदारों की संपत्ति की भी चल-अचल संपत्ति जब्त की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल