4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धारदार हथियार के बल पर बेटे ने मां को बनाया अपनी हवस का शिकार, आरोपी की औलाद है चश्मदीद

मामला में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
CRIME

धारदार हथियार के बल पर बेटे ने मां को बनाया अपनी हवस का शिकार, आरोपी की औलाद है चश्मदीद

नई दिल्ली। दुनिया में जिन रिश्ते को सबसे पाक साफ कहा जाता है वह है मां-बेटे, भाई-बहन का रिश्ता लेकिन एक व्यक्ति ने मां-बेटे के पाक रिश्ते को ही नापाक कर दिया। एक बेटे ने अपनी मां का ही कथित दुष्कर्म कर डाला।रिश्तों को तार-तार शर्मसार करने का ये मामला है मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले का है। मामला दो सितंबर का बताया जा रहा है।

गुटखा घोटला: CBI की 40 ठिकानों पर छापेमारी, स्वास्थ्य मंत्री और डीजीपी के आवास पर भी बड़ी कार्रवाई


चश्मदीद है नाबालिग बेटा
खबरों के मुताबिक घटना बड़वानी के सेंधवा ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार को हुई। यहां के एक गांव में 45 वर्षीय महिला सो रही थी। उस वक्त पीड़िता का दिव्यांग पति, घर पर मौजूद नहीं था। रात में महिला का शादीशुदा बड़ा बेटा अपनी मां के पास आया।उसने अपनी मां के साथ बदतमीजी करने का प्रयास किया। उसकी मां ने जब उसे रोकना चाहा तो 30 वर्षीय बेटे ने महिला के गले पर धारदार हथियार रख जान से मारने की धमकी दी और उसे कथित तौर पर हवस का शिकार बना दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चौहान ने जानकादी देते हुए बताया है कि महिला की शिकायत पर कथित रूप से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 और धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारी ने ये भी जानकारी दी है कि इस मामले का चश्मदीद आरोपी का सात साल का बेटा है लेकिन डर के कारण उसने कुछ नहीं कहा। इस मामले में जब महिला आरोपी के गिरफ्त से भागी तो सीधा रिश्तेदारों से मिलने पहुंची, जहां पर पीड़िता ने अपनी आप बीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट लिखाई गई।