रांची

झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल,यहां पढे किसको मिली कौनसी जिम्मेदारी

इस बडी फेरबदल की जानकारी रखना आवश्यक है...
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 5:43 PM IST
file photo
file photo

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इसके साथ ही कई जिलों के उपायुक्त और उपविकास आयुक्त बदल गए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायती राज विभाग के निदेशक और विशेष सचिव वीरेंद्र भूषण को कारा महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि गिरिडीह के उपायुक्त मनोज कुमार को रांची नगर-निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। लातेहार के उपविकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह को निदेशक खेलकूद, समेकित जनजातीय विकास प्राधिकार दुमका के परियोजना निदेशक शिशिर कुमार सिन्हा को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है और उन्हें निबंधक सहयोग समितियां और राज्य सहकारिता बैंक लि. के प्रशासक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हजारीबाग के उपविकास आयुक्त राजेश कुमार पाठक को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य, उपविकास आयुक्त पाकुड़ जगत नारायण प्रसाद को निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण श्रम विभाग, उपविकास आयुक्त लोहरदगा शशिधर मंडल को अपर सचिव उर्जा, अपर सचिव महिला बाल विकास राजेश सिंह को अपर सचिव उच्च शिक्षा, उपविकास आयुक्त गढ़वा चंद्रमोहन कश्यप को नगर आयुक्त धनबाद नगर-निगम, बनाया गया है और उन्हें माडा के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


उपविकास आयुक्त प.सिंहभूम चाईबासा कमलेश्वर प्रसाद सिंह को संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन, कारा महानिरीक्षक हर्ष मंगला को गढ़वा का उपायुक्त, नगर आयुक्त धनबाद नगर-निगम राजीव रंजन को निदेशक सर्ड, उपायुक्त पलामू अमीत कुमार को सुडा का निदेशक, रांची नगर-निगम आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि को पलामू का उपायुक्त, गढ़वा की उपायुक्त नेहा अरोड़ा को गिरिडीह का उपायुक्त, परिवहन आयुक्त फैज अक अहमद को निदेशक पंचायती राज, अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद अनन्य मित्तल को उपविकास आयुक्त सिमडेगा, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम को माधवी मिश्रा को लातेहार का उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग आदित्य रंजन को उपविकास आयुक्त चाईबासा, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा नमन प्रियेश लकड़ा को उपविकास आयुक्त गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह जाधव विजया नारायण राव को उपविकास आयुक्त हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी चाईबासा आर. रॉनीटा को उपविकास आयुक्त लोहरदगा, अनुमंडल पदाधिकारी रामनिवास यादव को उपविकास आयुक्त पाकुड़ और अनुमंडल पदाधिकारी रांची अंजलि यादव को उपविकास आयुक्त खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल