26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​​​​​18 सड़क परियोजनाओं के लिए नाबार्ड की ओर से 799.34 करोड़ की वित्तीय सहायता

इन परियोजनाओं का कार्यान्वयन झारखंड सरकार के अंतर्गत पथ निर्माण विभाग द्वारा होगा
2 min read
Google source verification
road

road

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): राष्ट्रीय बैंक एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने अपने ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (आरआईडीएफ़) के तहत झारखंड सरकार को राज्य के 11 जिलों में 18 प्रमुख सड़क परियोजनाओं के लिए 799.34 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह सहायता राशि सड़कों के पुनर्निर्माण, चौड़ाई और सुदृढीकरण के लिए खर्च की जाएगी ।


इन परियोजनाओं का कार्यान्वयन झारखंड सरकार के अंतर्गत पथ निर्माण विभाग द्वारा होगा । इन 18 सड़क परियोजनाओं की कुल लंबाई 397.30 किमी है । प्रस्तावित सड़क परियोजनाएं,आईआरसी द्वारा निर्धारित मानकों एवं सड़कों परिवहन राजमार्ग,भारत सरकार के सड़क कार्यों के विनिर्देशों के अनुसार बनाई जाएगी । प्रस्तावित परियोजनाओं में अनुनेय पथ का रूपरेखा का अस्तित्व 15 वर्ष जबकि अन्य फुटपाथ के लिए यह 30 वर्ष है। पूंजीगत निवेश के प्रमुख तत्वों में 31 पुलों का निर्माण और 800 से अधिक क्रॉस ड्रेनेज कार्य; खुदाई, उप आधार और आधार कोर्स का निर्माण, तटबंध और अन्य सुरक्षा कार्य, वृक्षारोपण कार्य इत्यादि है ।


250 गांवों के लोगों को लाभ

यह 18 सड़क परियोजनाएं लगभग 250 गांवों और 52 से अधिक ग्रामीण हाट-विपणन केन्द्रों को जोड़ेंगी । इन गावों में रहने वाली लगभग 2 लाख ग्रामीण आबादी इन परियोजनाओं से सीधे तौर पर लाभान्वित होगी । इन परियोजनाओं से 134.28 लाख कार्य दिवस सृजित होंगे । इन प्रस्तावित सड़क परियोजनाएं में से 15 परियोजनाएं ऐसे जिलों के अंतर्गत आती है जिन्हे नीति आयोग के “आकांक्षा जिला” के रूप में चिन्हित किया है ।


नाबार्डकी ओर से 1172.63करोड़ की सहायता वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान, नाबार्ड ने झारखंड राज्य के लिए (अभी तक) 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं एवं 18 प्रमुख सड़कों परियोजनाओं के लिए कुल 1172.63 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है ।

यह भी पढे: भगवान के नाम पर डिप्टी सीएम ने कर दी कंजूसी, बेटे के हाथ से छिन लिया 500 का नोट

यह भी पढे: केरल बाढ़: मुख्यमंत्री विजयन ने मदद के लिए मलेशिया के लोगों से मांगी एक माह की सैलरी