3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
भगवान के नाम पर डिप्टी सीएम ने कर दी कंजूसी, बेटे के हाथ से छिन लिया 500 का नोट
Play video

भगवान के नाम पर डिप्टी सीएम ने कर दी कंजूसी, बेटे के हाथ से छिन लिया 500 का नोट

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल का सोमनाथ मंदिर में पूजा करने के दौरान ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 27 Aug 2018, 8:51 PM IST

नई दिल्ली। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मात्र छह सेकंड के इस वीडियो में वे अपने पुत्र और परिजनों के साथ विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा करते देखा जा सकता है। इसी दौरान जब उनके पुत्र दानपात्र में डालने के लिए पांच सौ रूपए का नोट निकालते हैं तो वह उन्हें हाथ से रोक देते हैं। उनके पुत्र उनकी तरफ थोड़ा हैरतभरी नजर से देखते हैं पर हाथ जोड़े हुए पटेल सिर हिला कर उन्हें ऐसा नहीं करने का इशारा करते हैं। इस बारे में पटेल की तरफ से अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। लाखों की तनख्वाह पाने वाले उपमुख्यमंत्री के कंजूसी की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।