3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के पहले पाला बदलने का सिलसिला शुरू,झारखंड भाजपा के इन दिग्गज नोताओं ने थामा झामुमो का दामन

झामुमो में शामिल होने के लिए कई अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने भी तैयारी कर रखी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 27 Aug 2018, 9:03 PM IST

hemant soren

hemant soren

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पाला बदलना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुदुस अंसारी सोमवार को अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)के शामिल हो गये। वहीं झामुमो में शामिल होने के लिए कई अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने भी तैयारी कर रखी है।

इन लोगों ने पकडा झामुमो का हाथ

कुदुस अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो में शामिल हुए। इस मौके पर ओरमांझी प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुदुस अंसारी के अलावा रोपन उरांव, जया भाई, फौजी भाई, मो.सईद, राजन अली, मो.सैयद अंसारी, जाकिर अंसारी, जिब्रील अंसारी, सलीम अंसारी, तबरेज खान, सलीम खान, मकबूल अंसारी, आफ़लब आलम, मोहिद अंसारी, नूर मोहम्मद, मोनिस अख्तर समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल थे। इस अवसर पर झामुमो केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, अभिषेक प्रसाद पिंटू, केन्द्रीय सदस्य अंतु तिर्की, मुस्ताक आलम, पूर्व राँची जिला अध्यक्ष सुशीला एक्का, रोशन कुमार, अरुण वर्मा उपस्थित थे।


रांची में आयोजित एक समारोह में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्त्ता और ईसान स्किन केयर हॉस्पिटल बरियातु के निदेशक राजेंद्र कुमार राय भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इससे पहले भी विभिन्न दलों के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने पिछले दिनों झामुमो की सदस्यता ग्रहण की थी। धनबाद के भी कुछ वरिष्ठ भाजपा नेता पार्टी का दामन छोड़ते हुए कांग्रेस में शामिल हुए थे, जबकि कुछ सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने झाविमो का दामन थामा था, लेकिन हाल के दिनों में किसी भी वरिष्ठ नेता-कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा का दामन नहीं थामा है।

यह भी पढे: भगवान के नाम पर डिप्टी सीएम ने कर दी कंजूसी, बेटे के हाथ से छिन लिया 500 का नोट

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड