रतलाम

#Ratlam में 56 साल बाद निकलेगा झांकियों का संयुक्त अखाड़ा

रतलाम। बरबड़ हनुमान मंदिर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले में इस साल 31 मार्च को 56 साल बाद झांकियों के साथ संयुक्त अखाड़ा निकाला जाएगा। जिसमें पहलवान अपनी शस्त्रकला का प्रदर्शन करेंगे। इसके पूर्व यह अनूठा आयोजन 1970 में आयोजित किया गया था। पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के अन्तर्गत 31 मार्च को […]

less than 1 minute read
Mar 18, 2026
बरबड़ हनुमान मंदिर मेला: 31 को निकलेगा झांकियों का संयुक्त अखाड़ा, 29 व 30 मार्च को चंटिया रास का आयोजन

रतलाम। बरबड़ हनुमान मंदिर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले में इस साल 31 मार्च को 56 साल बाद झांकियों के साथ संयुक्त अखाड़ा निकाला जाएगा। जिसमें पहलवान अपनी शस्त्रकला का प्रदर्शन करेंगे। इसके पूर्व यह अनूठा आयोजन 1970 में आयोजित किया गया था।

पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के अन्तर्गत 31 मार्च को राम मंदिर से बरबड़ हनुमान मंदिर तक झांकी, बैण्ड-बाजे के साथ संयुक्त अखाड़ा निकाला जाएगा। महापौर प्रहलाद पटेल की पहल पर नगर निगम की ओर से 29 मार्च से 2 अप्रेल तक मेला आयोजित होगा। शहर के अखाड़ा संचालक/उस्ताद आदि की बैठक ली, सभी ने एकमत से तय किया कि एक ही बैनर तले बरबड़ हनुमान की झांकी, चल समारोह 31 मार्च को निकाला जाएगा। जिसमें विभिन्न अखाड़ों के पहलवान शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगे।

मेले में 29 व 30 मार्च को चंटिया रास
महापौर ने बताया कि 1970 में संयुक्त अखाड़ा निकाला गया था, इस बार 31 मार्च को राम मंदिर से बरबड़ हनुमान को रथ में बैठाकर झिलमिलाती झांकियों, बैण्ड-बाजे, ढ़ोल के साथ अखाड़ा निकाला जाएगा। झांकी, चल समारोह बाद अखाड़ा संचालक व उस्तादों का सम्मान किया जाएगा। मेले में 29 व 30 मार्च को चंटिया रास का आयोजन होगा, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, मुकेश पहलवान उस्ताद, कालू रोतेला अध्यक्ष राधाकृष्ण व्यायाम शाला, भरत कुमावत, शंकर कुमावत उस्ताद, निर्मल कुमावत संचालक कुमावत हिन्द व्यायाम शाला, सत्यनारायण शर्मा, घनश्याम परमार, दिनेश पहलवान उस्ताद कार्तिक अखाड़ा, कैलाश पहलवान, राम पहलवान उस्ताद कल्याण गुरु व्यायाम शाला, पप्पू मेहता, परमानन्द पहलवान उस्ताद, कैलाश कार्यकर्ता, महावीर पहलवान उस्ताद आदर्श व्यायामशाला, शक्तिसिंह सोलंकी आरोग्य हिन्द व्यायामशाला आदि उपस्थित थे।

Updated on:
18 Mar 2026 10:31 pm
Published on:
18 Mar 2026 10:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर