रतलाम। कलयुग में यदि कोई कल्याण कर सकता है, तो वह श्रीमद् भागवत कथा ही है। भगवान की सीखें जिंदगी को तार सकती है। भगवान जानने की नहीं मानने की चीज है। युवाओं को अधिक से अधिक कथा श्रवण करना चाहिए, क्योंकि इससे धर्म, ज्ञान और आध्यात्म सभी एक साथ हो जाते है। पढ़ना है, तो हमारे शास्त्र पढ़िए। शास्त्र में पूजा पाठ नहीं, जिंदगी जीना सिखाया गया है। आज के युवाओं के लिए आध्यात्म ज्यादा जरूरी है।
रतलाम। सोमवार को रत्नपुरी भक्तिमय हो गई। भव्य पौथी कलश यात्रा में हजारों माता-बहनें एक राधे-राधे नाम के भक्ति रंग में रंगी नजर आई। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पूर्व रतलाम में एतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों माता-बहने सिर पर कलश लिए शामिल हुई। रास्ते भर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।
रतलाम। प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के मुखारविंद से चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन होगा। कथा से पूर्व सोमवार दोपहर 12.30 बजे जैन स्कूल, बाजना बस स्टैंड से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर अंबेडकर ग्राउंड कथा स्थल पहुंचेगी। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक होगा।
रतलाम। प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के मुखारविंद से चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन होगा। कथा से पूर्व सोमवार दोपहर 12.30 बजे जैन स्कूल, बाजना बस स्टैंड से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर अंबेडकर ग्राउंड कथा स्थल पहुंचेगी। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक होगा।
रतलाम। विश्व प्रसिद्ध जन-जन की आस्था का केंद्र महालक्ष्मी मंदिर का गर्भगृह अब चांदी से दमकता नजर आएगा। नवरात्र के प्रथम दिन से इस शुभ कार्य की शुरुआत 1008 कन्या पूजन के साथ की जाएगी। 15 अक्टूबर के दिन 112 यजमान 1008 कन्याओं का पूजन करेंगे। प्रथम दिन प्रति यजमान 9-9 कन्या का पूजन कर पुण्यलाभ लेंगे।
रतलाम। जिला अस्पताल में लगातार बारिश से वार्डों में टपकते पानी के कारण मरीजों को रातोरात मेडिकल कॉलेज पहुंचाना पड़ा। जर्जर हो चुके वार्डो के वाशरूम की छत से से प्लास्टर गिरने लगे हैं।
रतलाम। वर्षा नहीं होने पर जमीन प्यासी किसानों को भविष्य की चिंता, अतिवृष्टि में कटी-पकी फसलों में जल भराव दुखदायक साबित हो रहा है। गुरुवार दोपहर में अंचल में हुई जोरदार बारिश ने कई किसानों के खेतों को तालाब में तब्दिल कर दिया। किसान एक तरफ खेत से पकी-कटी सोयाबीन घर लाने की तैयारी कर रहा था, बारिश ने हकीकत ख्वाब बना दी और मेहनत से पकाई फसल पर पानी फेर दिया।
रतलाम। दिगम्बर जैन समाज के दस लक्षण पर्वाधिराज पर्युषण पर्व का समापन हुआ। नित्य समाजजनों जिनेंद्र भक्ति कर धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। शुक्रवार दोपहर श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर स्टेशन रोड से पूजन के बाद आर्यिका सौहार्दमती माता के ससंघ सान्निध्य में चल समारोह निकाला गया।
रतलाम। भादौ माह के अंतिम दिनों में शहर सहित अंचल में बदरा जमकर बरस रहे हैं। प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट घोषित किया हुआ है। गुरुवार को शहर में दोपहर तेज हवा के साथ 1.15 बजे जोरदार बारिश ने लोगों को यहां वहां दुकान-पेड़ों आदि का सहारा लेने को मजबूर कर दिया। धुंआधार बारिश के दौरान वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। बारिश ने किसानों के खेतों में कटी फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया।
रतलाम। अनंत चतुर्दशी की रात शहर में अखाड़ों के साथ झांकियों का कारवा निकलेगा। करीब दो दर्जन अखाड़ा व्यायामशालाओं में शामिल हजारों पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। देशभक्ति और धार्मिक थींम पर तैयार की गई झांकियां भी लोगों को आकर्षित करती नजर आएगी।