8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरी तबियत ठीक नहीं है मैं अस्पताल जा रही हूं… कहकर घर से निकली कोल कर्मी की पत्नी की इस हालत में मिली लाश, मची खलबली

Korba Murder News: कोरबा में लापता महिला की लाश चैतमा चौकी क्षेत्र में कांजीपानी घुनघुट्टी पारा तालाब के पास मिली है। महिला के नाक से खून बह रहा था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Apr 2024, 3:42 PM IST

korba crime, murder news, crime news

CG Murder News: कोरबा में लापता महिला की लाश चैतमा चौकी क्षेत्र में कांजीपानी घुनघुट्टी पारा तालाब के पास मिली है। महिला के नाक से खून बह रहा था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

बांकीमोंगरा के शांति नगर इलाके में स्थित एसईसीएल के आवास 100/9 में शकुंतला रात्रे का परिवार रहता है। गुरुवार को शकुंतला का पति भजोराम कोयला खदान में ड्यूटी के लिए गया था। देर रात वह घर लौटा तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। उसने बच्चों से पूछताछ किया। पता चला कि शाम लगभग 4 बजे घर से बाहर निकली है। महिला ने परिवार में बताया था कि उसकी तबीयत खराब है और वह डॉक्टर के पास जा रही है। देर रात तक महिला नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की। उससे मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना बांकीमोंगरा थाना को दी गई।

यह भी पढ़े: तेज रफ्तार ने छीन ली परिवार की खुशियां, कोचिंग क्लास जा रहे छात्र को बस ने कुचला, शव देख बेसुध हुई मां

शुक्रवार सुबह पाली थानांतर्गत चैतमा चौकी क्षेत्र में ग्राम पंचायत कांजीपानी के तालाब में एक महिला की लाश मिली। महिला के शरीर में साड़ी और हाथ में चूड़ी थी। जीभ बाहर की ओर निकला हुआ था। इससे आशंका जताई गई कि गला घोंटकर महिला की हत्या की गई होगी। आसपास के लोगों ने तालाब के पास लाश होने को लेकर गांव के लोगों को बताया, कोटवार को भी अवगत कराया गया। चैतमा चौकी को जानकारी दी गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है।

महिला की हत्या किसने और क्यों किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। महिला की हत्या में उसके एक रिश्तेदार के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना को लेकर बयान दर्ज किया है। इसके आधार पर आगे की जांच कर रही है। जांच के लिए साइबर सेल से सहयोग ले रही है। उमीद है कि जल्द मामला सुलझ जाएगा।

यह भी पढ़े: दर्दनाक हादसा! शिवनाथ नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने…पसरा मातम