
Chhattisgarh News: बिलासपुर के शिवनाथ नदी पर बने एनिकट में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक युवक दोस्तों के साथ नहाने के लिए शिवनाथ नदी पर बने एनिकट गया था। इसी दौरान किशोर गहरे पानी में चला और डूब गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भटचौरा निवासी बाबूलाल पिता रामकुमार बांधे (17) शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने दोस्तों के साथ गांव से पांच किलो मीटर दूर ग्राम कोकड़ी नहाने गया था। शिवनाथ नदी में बने एनीकट में नहाने के दौरान बाबूलाल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। लगभग 1 घंटे तक बाबूलाल नदी से बाहर निकाल तो दोस्तों ने बाबूलाल के परिजनों को घटना की सूचना दी। किशोर के डूबने की खबर लगते ही परिजन व ग्रामीण भारी संख्या में नदी में पहुंच गए व पचपेड़ी पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद बाबूलाल को पानी की गहराइयों से खोज निकाला। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी लेकर पहुंचे। परिक्षण के बाद चिकित्सको ने बाबूलाल बांधे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच को आगे बढ़ा रही है।
Updated on:
27 Apr 2024 02:07 pm
Published on:
27 Apr 2024 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
