टेडेसरा में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। बताया जा रहा है कि यह धक्का-मुक्की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर हुई है। भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थक सरपंच व उपसरपंच के बेटे सहित कार्यकर्ताओं ने मारपीट किया। जिसके चलते विवाद गहराया गया। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी बीजेपी कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी ली।