Chhattisgarh Crime: बेमेतरा के बिरनपुर हिंसा मामले की सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम मई के पहले हफ्ते में छत्तीसगढ़ आएगी। राज्य शासन ने बिरनपुर हिंसा मामले की जांच के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसका राजपत्र में प्रकाशन भी किया गया है। इसके बाद सीबीआई ने मामले की जांच करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। एक साल पहले अप्रैल के महीने में ही बिरनपुर में हिंसा हुई थी। आठ अप्रैल 2023 को भुनेश्वर साहू की पीट-पीटकर हत्या की गई थी।