8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार ने छीन ली परिवार की खुशियां, कोचिंग क्लास जा रहे छात्र को बस ने कुचला, शव देख बेसुध हुई मां

Korba Road Accident: वाहनों की बेकाबू रफ्तार शहर के भीतर राहगीरों के जान की दुश्मन बन गई है। शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Apr 2024, 3:15 PM IST

Road Accidenr, korba news, korba police, korba accident news

CG Road Accident: कोरबा में वाहनों की बेकाबू रफ्तार शहर के भीतर राहगीरों के जान की दुश्मन बन गई है। शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि हनुमान सर्विस की बस सीजी-10बीआर-6620 कोरबा से रजगामार जा रही थी। घंटाघर से सुभाष चौक के बीच रवि स्वीट्स के पास बस ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। स्कूटी पर सवार युवक सड़क पर गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक बेहोश हो गया। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान अंकित पांडे (उम्र 18 वर्ष) से की गई जो एमपी नगर के मकान एमआईजी -1/104 में परिवार के साथ रहता था। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि अंकित निहारिका क्षेत्र में स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में पढ़ता था। शुक्रवार को वह पढ़ाई करने जा रहा था। इस बीच रवि स्वीट्स के पास बस ने अंकित की स्कूटी को टक्कर मारा। घटना में अंकित के मारे जाने से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंकित के पिता मुकेश पांडे एमपी नगर में रहते हैं जबकि उसके चाचा बालको में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़े: यहां IPL मैच के हर बॉल पर लग रही दांव, निजी बैंकों से हुआ करोड़ों का ट्रांजेक्शन, एक्शन में पुलिस

बारातियों को लेने जा रही थी बस

हनुमान सर्विस की बस कोरबा से बिलासपुर के बीच चलती है। रजगामार में रहने वाले एक व्यक्ति ने वैवाहिक कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को बस की बुकिंग की थी। बस कोरबा से बारातियों को लेने के लिए रजगामार जा रही थी वहां से बारात लेकर बस को अन्य स्थान पर जाना था। इसके पहले ही बस हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने बस के ड्राइवर को गिरतार कर लिया है। घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। मामला जमानती होने के कारण उसे छोड़ दिया है।

रात 10 बजे के बाद शहर के भीतर से गुजर रहीं बड़ी गाड़ियां, खतरा बरकरार

पूर्व में शहर के भीतर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन ने कई कदम उठाए थे। इसके तहत शहर के भीतर स्थित बायपास मार्ग से भारी वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित किया गया था लेकिन विधानसभा के चुनाव खत्म होने के बाद से शहर के भीतर से फिर बड़ी गाड़ियां गुजरने लगी हैं। रात 10 बजते ही कोयला व राखड़ ढोने वाली बड़ी-बड़ी गाड़ियां स्टेशन रोड के रास्ते शारदा विहार, मुड़ापारा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम रोड से होते हुए कुसमुंडा की ओर निकल जाती है। कुसमुंडा की ओर से कोरबा के भीतर से ही गाड़ियां रात 10 बजे के बाद आना-जाना करती है। इससे शहर में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। रात 10 बजे के बाद चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस भी नहीं रहती है और कोयला व राखड़ ढोने वाले चालक तेजी व लापरवाहीपूर्वक अपनी गाड़ियों को दौड़ाते हैं। इनकी चपेट में छोटी गाड़ियों के आने की आशंका बनी रहती है। पूर्व में हुई बुधवारी बाजार में एक सड़क दुर्घटना के बाद प्रशासन ने इस मार्ग पर नो एंट्री लगा दिया था लेकिन अब फिर से गाड़ियां गुजर रही हैं।

यह भी पढ़े: Bilaspur News: रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा, खुद को रेलवे कर्मी बताकर आरोपी ने 6 लाख से अधिक लूटा…पुलिस ने दबोचा