13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के पूर्व सीएमएचओ के नाम से राजस्थान में चल रहा फर्जी हॉस्पिटल सील

mp news: रतलाम के पूर्व सीएमएचओ के नाम पर फर्जीवाड़ा कर राजस्थान के चौमहला में चल रहा था मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिकित्सा विभाग ने किया सील।

2 min read
Google source verification
ratlam

fake hospital running in rajasthan using ratlam former cmho name sealed

mp news: मध्यप्रदेश के रतलाम के पूर्व सीएमएचओ के दस्तावेजों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर राजस्थान के झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में हॉस्पिटल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। जब इस बात का पता पूर्व सीएमएचओ को चला तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई और शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही अस्पताल का संचालक और नर्सिंगकर्मी फरार हो गए।

देखें वीडियो-

फर्जीवाड़ा कर चल रहा था अस्पताल

जानकारी के अनुसार रतलाम के पूर्व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसआर चौहान ने झालावाड़ जिला स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी थी कि उनके नाम का दुरुपयोग कर चौमहला में मां पीतांबरा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल चलाया जा रहा है। पूर्व सीएमएचओ एसआर चौहान के मुताबिक उनका इस हॉस्पिटल से कोई संबंध नहीं है। इस शिकायत के आधार पर सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के निर्देश पर डग ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार वाघेला के नेतृत्व में गठित टीम शुक्रवार को चौमहला स्थित अस्पताल पर पहुंची तो अस्पताल प्रबंधक मौके से फरार हो गया। मौजूद नर्सिंगकर्मी भी भाग निकले। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम को अस्पताल चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। साथ ही नियमानुसार लैब, मेडिकल सुविधाएं और योग्य चिकित्साकर्मी भी उपलब्ध नहीं पाए गए।

अस्पताल सील, संचालक फरार

बताया जा रहा है कि अस्पताल का संचालन डॉ. कुलदीप और डॉ. मुल्तानी द्वारा किया जा रहा था, जो कार्रवाई के दौरान मौके से गायब थे। निरीक्षण टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान गंगधार तहसीलदार और पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रहा। टीम द्वारा तैयार की गई निरीक्षण रिपोर्ट सीएमएचओ झालावाड़ को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की होगी। झालावाड़ सीएमएचओ साजिद खान ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी उसके बाद यह कार्रवाही की गई। शिकायतकर्ता डॉ रतलाम के पूर्व सीएमएचओ है। उनके दस्तावेज आरोपित लोगों के पास कैसे पहुंचे यह जांच का विषय है।