27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर की बाहुबली पहाड़ी की आग में घिरने से रतलाम के युवक की मौत

young boy death

रतलाम के युवक की मौत

रतलाम. गर्मी शुरू होते ही उदयपुर की पहाडिय़ों पर आग लगने की घटनाएं एकाएक बढ़ गई है। सोमवार शाम शहर के नजदीक बड़ी झील किनारे बाहुबली हिल पर लगी आग में घिरने से रतलाम जिले के उपरवाड़ा निवासी एक युवक की मौत हो गई।

उदयपुर पुलिस ने बताया रतलाम का युवक उदयपुर घूमने गया था। इसी दौरान वह बाहुबली हिल पहुंचा, जहां पहाड़ी पर आग से वह चारों तरफ से घिर गया। उसे आग से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और दम घुटने से मौत हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची

उदयपुर पुलिस ने बताया कि घटना में मृतक युवक रतलाम जिले के ऊपरवाड़ा जावरा निवासी माखन सिंह पुत्र मांगू सिंह (33) वर्ष है। वह सोमवार शाम को पहाड़ी की ऊंचाई पर पहुंचा था। पहाड़ी पर आग बढऩे पर उसने निकलना चाहा, लेकिन चारों ओर आग फैलने पर रास्ता नहीं मिल पाया। उसने आपात मदद के लिए कॉल भी किया। जब रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तब तक वह बेहोश हो चुका था। उसे बेसुध हालात में ही उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। माखन सिंह एक निजी कंपनी में जॉब करता था। उसके 3 बच्चे हैं।

रातभर तैनात रही टीमें

उदयपुर के फायर ऑफिसर बीएल चौधरी ने बताया कि सोमवार रात लगी आग से बाहुबली हिल क्षेत्र का करीब 3 हेक्टेयर हिस्सा प्रभावित हुआ। रात का समय था और आग बहुत ज्यादा थी। ऐसे में पहाड़ी का पूरा क्षेत्र धुएं की आगोश में आ गया था। करीब आधा किलोमीटर जंगल का हिस्सा बुरी तरह से प्रभावित हो चुका था। हालांकि देर रात 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। एहतियात के तौर पर रातभर टीमें हिल पर ही तैनात रखी गई जिससे फिर से आग फैले तो उसे रोका जा सके।