
गेहूं खरीदी 16 मार्च से कलेक्टर के निर्देश खरीदी केंद्रों पर किसानों को न हो असुविधा
रतलाम। समर्थन मूल्य पर सरकार में गेहूं बेचने के लिए किसानों के लिए पंजीयन की अंतिम दिनांक 10 मार्च हैं। गेहूं खरीदी 16 मार्च से शुरू हो रही हैं, जिले में सोमवार शाम तक 41 हजार से अधिक किसान पंजीयन करवा चुके थे।
खरीदी व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर मिशासिंह ने किसान संघ पदाधिकारियों की सोमवार को बैठक लेकर अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में तौल कांटे, हम्माल, बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, छलना एवं पेयजल, छाया इत्यादि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सर्वर संबंधी समस्या की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। किसान संघ के पदाधिकारियों ने खरीदी के संबंध में अपने सुझाव रखें।
उपार्जन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर करने के निर्देश
कलेक्टर ने अनुविभाग स्तर पर एसडीएम, मंडी सचिव तथा व्यापारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर उपार्जन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों को नरवाई जलाने के स्थान पर रीपर मशीन का उपयोग के लिए जागरूक करने तथा समझाइश देने के लिए अधिकारियों एवं किसान संघों के पदाधिकारियों से कहा। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले, उपसंचालक कृषि नीलमसिंह चौहान, किसान संघ अध्यक्ष ललित पालीवाल, महामंत्री किसान युवा मोर्चा बद्रीलाल चौधरी आदि विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
अपर कलेक्टर डॉ. श्रीवास्तव नोडल अधिकारी नियुक्त
शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर मिशासिंह के मार्गदर्शन में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य 16 मार्च से किया जाएगा। उपार्जन संबंधित व्यवस्थाएं करने के लिए अपर कलेक्टर डॉ.शालिनी श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
Updated on:
09 Mar 2026 10:59 pm
Published on:
09 Mar 2026 10:58 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
