
कलेक्टर ने ली एलपीजी गैस वितरकों की बैैठक लेकर कहा घबराए नहीं धैर्य रखें, अतिरिक्त गैंस टंकी की बुकिंग न करें
रतलाम. शहर में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने साफ किया है कि रतलाम में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है। लोगों से आग्रह है कि वे घबराकर अतिरिक्त बुकिंग न करें और सामान्य तरीके से ही सिलेंडर बुक करें। रतलाम में गैस सिलेंडर काला बाजारी करने वालों के खिलाफ कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई हैं। बुधवार रात नामली में 31 सिलेंडर प्रशासनिक कार्रवाई की बाद जब्त किए हैं। इसमें 21 भरे हुए और नौ खाली है। रिफीलिंग मशीन भी जब्त की गई हैं। करीब 7:30 बजे प्रशासन की संयुक्त टीम ने महू रोड स्थित शहजाद मंसूरी के यहां छापामार कार्रवाई करते हुए 31 गैस सिलेंडर जब्त किए। गोपनीय शिकायत मिलने के बाद ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की इस दौरान पटवारी टीकम सिंह चौहान सहायक आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान,थाना प्रभारी गायत्री सोनी और पुलिस बल मौजूद रहा मौके से भार
फिर भी एलपीजी गैस टंकी वैटिंग से घबराए उपभोक्ताओं की कतार एजेंसी दुकानों पर देखी जा रही हैं। कालाबाजारी भी शुरू हो चुकी हैं। गैस की टंकी चिंता में एडवांस बुकिंग भी बढ़ गई हैं। लाइन में लगे उपभोक्ता सर्वर जाम के कारण ऑनलाइन बुकिंग के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जिला प्रशासन भी घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर अलर्ट दिखाई दे रहा हैंं।
21 दिन से बढ़ाकर रिफिल बुकिंग 25 में होगी
कलेक्टर मिशा सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में शहर के एलपीजी गैस वितरकों की बैठक ली। जिसमें बताया कि जिले में गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए रिफिल की बुकिंग अंतिम बार प्रदाय की गई रिफिल के 21 दिन अवधि से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। घरेलू गैस उपभोक्ता से आग्रह है कि वे धैर्य बनाए रखे।
घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
बैठक में कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सभी कम्पनियों के समस्त एलपीजी वितरकों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन घरेलू एलपीजी की उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही बुकिंग की जानकारी संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन प्रात: 11 बजे तक प्रस्तुत करेंगे।
वितरक रखे डिलेवरी मैन-हॉकर का ध्यान
समस्त वितरक यह ध्यान रखेंगे कि उनके डिलेवरी मैन/हॉकर उपभोक्ताओं से नियत शुल्क से अधिक राशि प्राप्त नहीं करेंगे एवं एफआईएफओ प्रणाली के माध्यम से पूर्ववर्ती बुकिंग का वितरण पहले करेंगे। पैनिक बुकिंग की स्थिति में ऑयल कम्पनी के निर्देशानुसार डबल कनेक्शन की दशा में नियत समयावधि (25 दिन) अंतराल के उपरांत ही द्वितीय रिफिल डिलेवर करेंगे। समस्त वितरक व्यवसायिक एलपीजी वितरण के संबंध में अनिवार्य सेवाओं चिकित्सालय, जेल एवं शैक्षणिक संस्थाओं को व्यवसायिक रिफिल का वितरण करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपूर्ति प्रतिबंधित रखेंगे।
कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
उपरोक्त के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए जिला कार्यालय कलेक्टर (खाद्य) में पृथक से कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जो सुबह 9 से शाम 6 बजे तक संचालित होगा। उक्त कन्ट्रोल रूम के व्हाटसएप नंबर 9691115274, 9425991291 है। ई-मेल आईडी 0000 पर भी संपर्क कर सकते है। उपरोक्त के अतिरिक्त उपभोक्ता संबंधित गैस कम्पनी के हेल्पलाइन नंबर इण्डेन गैस 1800-2333-555 भारत गैस 1800-22-4344 एवं एचपी गैस 1800-2333-555 / एलपीजी हेल्पलाइन नंबर 1906 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। समस्त वितरक उक्त कंट्रोल रूम सहित गैस कम्पनी के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी अपने कार्यालय पर ऑयल पेंट से अंकित कर प्रदर्शित करेंगे। उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर एस्मा एक्ट एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत कार्रवाही की जाएगी।
Updated on:
11 Mar 2026 10:55 pm
Published on:
11 Mar 2026 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
