
Indore-Dahod Rail Line प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- freepik)
Indore-Dahod Rail Line: रतलाम रेल मंडल की महत्वाकांक्षी इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से कार्य जारी है। परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रेल ओवर ब्रिज एवं अन्य कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि रेलवे ट्रैक लिकिंग तथा अन्य निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में आगे बढ़ाया जा सके।
इसी क्रम में इंदौर से धार के मध्य स्थित रोड ओवर ब्रिज संख्या 202 ए की एक लेन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इसे सड़क यातायात के लिए खोल दिया गया है। यह प्रोजेक्ट 2008 में स्वीकृत हुआ था, जो अब 15 साल से अधिक की देरी के बाद पूरा होने के करीब है। रेल लाइन पूरे होने से रतलाम रेल मंडल के धार के आदिवासी अंचलों को औद्योगिक केंद्र पीथमपुर और इंदौर से सीधे जोड़ेगा, जिससे आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना (लगभग 204 किमी) मध्य प्रदेश और गुजरात को जोडऩे वाला एक महत्वपूर्ण ढांचागत प्रोजेक्ट है, जो अब अंतिम चरण में है। मार्च 2026 तक टीही-धार खंड (लगभग 55 किमी) का कार्य पूरा कर ट्रायल रन प्रस्तावित है।
इस परियोजना के तहत सागौर-धार खंड में ट्रैक बिछाने और टीही सुरंग में फिनिशिंग का कार्य तेजी से जारी है। यह रोड ओवर ब्रिज चार लेन का है। वर्तमान में यातायात की सुविधा के लिए दो लेन को प्राथमिकता के आधार पर चालू किया जा रहा है, जबकि शेष दो लेन का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है और इसके अप्रैल अंत तक पूरा होने का अनुमान है। चारों लेन तैयार होने के बाद इस रोड ओवर ब्रिज का औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा।
इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना निर्माण में आई तेजी आई है। करीब 204.76 किमी लंबी इस रेल परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। इसके पूरे होने से दाहोद, धार या इंदौर ही नहीं, बल्कि रतलाम को भी लाभ होगा। -डॉ अश्वनी कुमार, डीआरएम, रतलाम रेल मंडल
लंबाई और मार्ग: कुल लंबाई 204.76 किमी (183 किमी मप्र में, 22 किमी गुजरात में)।
मार्ग: इंदौर-टीही-पीथमपुर-सागौर- गुणावद-धार-दाहोद।
वर्तमान स्थिति : इंदौर-टीही (21 किमी) तक काम पूरा हो चुका है। टीही-धार के बीच 2.9 किमी लंबी सुरंग का काम पूरा हो चुका है, ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया में है। रेलवे स्टेशन (धार) निर्माण अंतिम चरण में है।
तकनीकी प्रगति: सागौर-धार खंड में ट्रैक बिछाने के लिए मशीन का उपयोग किया जा रहा है।
फायदे: इस लाइन के शुरू होने से इंदौर और मुंबई के बीच की दूरी लगभग 55 किमी. कम हो जाएगी।
Published on:
16 Mar 2026 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
