सैलाना में निकली तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
Also Read
View All 
फोटो-आरटी-1305
रतलाम. हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भूरिया का माल में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने अपूर्व उत्साह के साथ भाग लिया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे, देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ पूरे ग्राम में भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्त्व और सम्मान के प्रति जागरूक किया। साथ ही, उन्होंने सभी ग्रामवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।