रतलाम

‘संसद में चल रही भाजपा की स्क्रिप्टेड नौटंकी’, दिग्विजय सिंह ने जंगल में मिले सोने पर भी दिया बड़ा बयान

Digvijay Singh Statement : पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह के निधन के बाद आयोजित शोक बैठक में शामिल होने एक दिवसीय दौरे पर जावरा पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान संसद में धक्का-मुक्की से लेकर भोपाल के जंगल में मिले करोड़ो के सोने को लेकर बयान दिया।

2 min read

Digvijay Singh Statement : एक दिवसी दौरे पर रतलाम पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने संसद में हुई धक्का-मुक्की को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'भाजपा अपनी कारगुजारियां छिपाने के लिए नौटंकी कर रही है।'

दिग्विजय ने कहा कि 'सांसद प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन की अन्य महिला सांसदों को संसद द्वार पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा सांसदों ने प्रवेश करने से रोका। वहीं, हमारे बुजुर्ग नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं को भी रोका गया। इसी दौरान भाजपा का ही एक सांसद दूसरे सांसद पर गिर गया। इसमें कांग्रेस का क्या दोष? राहुल गांधी जी का क्या दोष? राहुल गांधी वहां थे भी नहीं, लेकिन उनपर एफआईआर दर्ज करा दी गई।'

जंगल में मिले सोने पर भी बोले दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने भोपाल के जंगल में खड़ी कार में बड़ी मात्रा में मिले सोने को लेकर भी कहा कि, 'भाजपा के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्रियों और दलालों के घर पर छापा डालो तो न जाने क्या-क्या मिलेगा।'

अडानी पर जवाब न देना पड़े, इसलिए.. दिग्विजय

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाले जावरा में पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह के निधन के बाद आयोजित शोक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि, केंद्र सरकार को अडानी मामले पर कोई स्पष्टीकरण न देना पड़े, इसके लिए ये पूरी स्क्रिप्ट जानबूझकर गढ़ी गई है।

महिला कांग्रेस कमजोर हुई, इसे मजबूत करें

दिग्विजय सिंह ने कहा 'बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। माफी न मांगने के इतने अड़िग रवैय्ये के चलते तो अब तक उनका इस्तीफा ले लिया जाना था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की विचारधारा संविधान के खिलाफ है, इसीलिए बात को दोष न मानते हुए कार्रवाई नहीं की गई है।'

कार्यकर्ताओं को राजनीति के चाणक्य की सलाह

मीडिया से चर्चा के बाद रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने सलाह देते हुए कहा 'महिला कांग्रेस कमजोर हो गई है। संगठन को मजबूत कीजिए।' कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह जावरा के लिए रवाना हुए हैं।

Updated on:
21 Dec 2024 02:43 pm
Published on:
21 Dec 2024 02:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर