बड़ावदा में उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
Also Read
View All 
फोटो-आरटी-1711
सुखेडा। स्वतंत्रता दिवस पर सुखेडा में अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शाउमावि) प्रांगण में प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह डोडिया ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय पर्व का सम्मान किया। अशासकीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर में ज्ञानचंद जैन ने ध्वजारोहण किया। युनिवर्सल एकेडमी में सीमा डोडिया ने, जबकि तरुण कान्वेंट में ललीत मालपानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस चौकी पर प्रभारी राजू माखोड ने भी ध्वजारोहण कर देश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इन सभी आयोजनों में देश भक्ति का माहौल रहा और लोगों ने स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया।