17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ावदा में उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1725

बड़ावदा. नगर में स्वतंत्रता दिवस अपूर्व उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय, अर्धशासकीय संस्थानों और विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर सुबह विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लिए बालकों और किशोरों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जो आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी देशभक्ति के गीतों के साथ नगर पंचायत द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। स्कूली बालकों ने झांसी की रानी, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह बनकर प्रभात फेरी प्रस्तुत की। मुख्य कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कल्पना कुमावत ने ध्वजारोहण किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य गोविंद सिंह मालीवाड़ ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मिठाइयों का वितरण भी किया गया।