
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1717
रानीसिंह. शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रानीसिंह में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर की गई, जिसमें देशभक्ति नारों से ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम का संचार हुआ। इसके बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। ग्राम पंचायत रानीसिंह की सरपंच सुनीता गरवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी भाषाओं में प्रभावी भाषण प्रस्तुत किए, जिन्हें ग्रामीणों ने सराहा। प्रधान अध्यापिका निपा हाड़ा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व तथा राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने देश की एकता व विकास में भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में जनपद प्रतिनिधि बसंती गामड़, सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गरवाल, गोपाल केरावत, संतोष केरावत सहित विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Updated on:
17 Aug 2026 06:01 am
Published on:
17 Aug 2026 06:01 am
