17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज एक की फ्लायर : कावड़ यात्रा में दिखा भक्ति-सौहार्द का संगम, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1723
फोटो-आरटी-1724





रावटी. श्रावण मास के अवसर पर रावटी में पहली बार कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। यात्रा के दौरान नगर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठा। नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत हुआ। यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्सव का माहौल रहा।


कावड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर और माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुस्लिम समाज की इस पहल ने रावटी में सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। श्रद्धालुओं और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे का सम्मान कर भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। इस दृश्य ने नगरवासियों का मन मोह लिया और यात्रा की विशेषता बढ़ा दी। महेंद्र जाट और महाकाल भक्त मंडल द्वारा आयोजित यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी।



यह है यात्रा का उद्देश्य
यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए रावटी से उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर तक कावड़ यात्रा से महादेव का जलाभिषेक करना है। नगरवासियों ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह स्वागत और सेवा की व्यवस्था की। पुष्पवर्षा, जयकारों और भाईचारे के बीच निकली इस कावड़ यात्रा ने रावटी में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया।