
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1722
सातरूंडा. स्वतंत्रता दिवस पर सातरूंडा सहित आसपास के गांव में देशभक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही प्रभात फेरियां निकलीं और जगह-जगह राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। ग्राम पंचायत रत्तागढखेडा में सरपंच राजू डिंडोर ने ध्वजारोहण किया। विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया, जहां बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ग्राम रत्तागढ़खेड़ा में जनपद सदस्य मीराबाई मुनिया मुख्य अतिथि थीं। ग्राम पंचायत सुजलाना में सरपंच नीरज गणावा की मौजूदगी में वाहन तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रत्तागढ़खेड़ा से सातरूंडा चौराहे तक निकली तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए ग्रामीणों और युवाओं ने देशभक्ति के नारों से माहौल को जोश से भर दिया। सातरूंडा चौराहे पर ध्वजारोहण के साथ यात्रा का समापन हुआ।
Updated on:
17 Aug 2026 06:02 am
Published on:
17 Aug 2026 06:02 am
