18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नूतन जिनालय में भट्ट शिला स्थापना, गूंजे भक्ति के स्वर

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1818






आलोट. पुण्योदय उत्सव के अंतर्गत निर्माणाधीन नूतन जिनालय में सोमवार को नेमिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव एवं भट्ट शिला स्थापना पर धार्मिक आयोजन हुए। सुबह से ही जिनालय परिसर में समाजजनों की चहल-पहल दिखी। साध्वी चारित्र कला के सानिध्य में महिला परिषद एवं बहु परिषद की सदस्याएं तड़के 4.45 बजे मंदिर पहुंचीं। सुबह 5 बजे साध्वी मंडल के सानिध्य में ढोल की मंगल ध्वनि के साथ आयोजन शुरू हुआ। प्रातः 5.20 बजे स्नात्र पूजा संपन्न हुई। शुभ मुहूर्त में प्रातः 6.35 बजे भट्ट शिला स्थापना का विशेष आयोजन हुआ।


इस धार्मिक अवसर का लाभ दिलीप कुमार, चिराग कुमार एवं पराग कुमार तलेरा परिवार ने लिया। शिला स्थापना के दौरान समाजजनों ने मंगल पाठ एवं धार्मिक विधियों में सहभागिता की। नेमिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर विशेष सहित कुल 11 अभिषेक एवं पूजन विधि-विधान से संपन्न हुए। विधिकारक अनिल लिमड़ी वाले ने भट्ट शिला स्थापना सहित अन्य अभिषेक एवं पूजन विधि संपन्न करवाई। अमन आंचलिया ने भक्ति प्रस्तुतियां दीं। त्रिस्तुतिक संघ अध्यक्ष संजय डुंगरवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। नूतन जिनालय का निर्माण कार्य गति पकड़ रहा है।