18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेजावता में हरियाली यात्रा, बच्चों ने किया पौधारोपण

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1821






सनावद. जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में आदर्श ग्राम सेजावता में हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित इस कार्यक्रम में संस्कार केंद्र के बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाकाल का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना के साथ किया गया। इसके बाद ग्राम में पर्यावरण जागरूकता रैली और कलश यात्रा निकाली गई।

युवाओं और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्कार केंद्र के बच्चों और उपस्थित अतिथियों ने 21 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। परामर्शदाता राजेश सोलंकी ने पौधों की देखभाल की वास्तविक जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, छाया और बेहतर पर्यावरण का आधार बनते हैं। शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पर्यावरण को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया। संस्कार केंद्र के बच्चों ने पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वच्छता और पौधों के महत्त्व की जानकारी ली और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेजावता के कृष्णेंद्र सिंह पंवार, करण जोशी, चेतन पाटीदार, युवराज सिंह, दिलीप सिंह सिसोदिया, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन पाल, दीपांशु और परामर्शदाता प्रदीप बिड़वाल सहित ग्रामवासी तथा संस्कार केंद्र के बच्चे उपस्थित थे।