
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1820
मथुरी. ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मथुरी के तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सभी नवांकुर सखियों और महिलाओं ने प्रकृति के संरक्षक के रूप में वृक्षों की विधि-विधान से पूजा की। कलश यात्रा ने गांव में भ्रमण किया और शिव मंदिर पहुंचकर महादेव को जल समर्पित कर समाप्त हुई।
मप्र जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि यात्रा का मूल उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाना, हरियाली को बढ़ावा देना और नारी शक्ति का सशक्तिकरण करना है। उन्होंने कहा कि जब नारी प्रकृति से जुड़ेगी तो समाज में पर्यावरण संरक्षण की अलख और तेजी से जगेगी। कार्यक्रम में परामर्शदाता जितेंद्र पाटीदार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, सचिव अशोक डिंडोर, सोहन डिंडोर, राहुल मईडा और रोहित गरवाल सहित कई नवांकुर सखियां उपस्थित रहीं।
Updated on:
18 Aug 2026 06:01 am
Published on:
18 Aug 2026 06:01 am
