
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1822
मथुरी. सावन के तीसरे सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति का वातावरण रहा। क्षेत्र से अनेक कांवड़ यात्राएं निकाली गईं। मथुरी गांव से सैलाना स्थित प्रसिद्ध केदारेश्वर महादेव मंदिर के लिए एक विशाल कांवड़ यात्रा निकली। इसमें युवाओं, बच्चों और महिलाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन पर हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कांवड़ियों का जत्था पैदल रवाना हुआ। सिमलापाडा, घोड़ाखेड़ा और लखनगढ़ सहित आसपास के गांवह/वें से भी सैकड़ों कांवड़िये बिलपांक स्थित प्राचीन बिलकेश्वर महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने पहुंचे। यात्रा मार्ग में ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया और श्रद्धालुओं को फलियारी खिचड़ी व केले वितरित किए गए। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा। बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति से उत्साह का माहौल रहा।
Updated on:
18 Aug 2026 06:01 am
Published on:
18 Aug 2026 06:01 am
