18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामानुज कोट मंदिर में पांच दिवसीय झूला उत्सव 19 तक

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1817





जावद. नीमच दरवाजा स्थित माहेश्वरी समाज के निज रामानुज कोट मंदिर परिसर में 19 अगस्त तक पांच दिवसीय झूला उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। रात 8 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस उत्सव में भजन गायकों द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिससे पंडाल में भक्तिमय माहौल बन गया है।

मंदिर पुजारी रतनलाल पुरोहित ने आरती करके प्रसाद वितरित किया। माहेश्वरी समाज श्री रामानुज कोट मंदिर प्रबंध समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जावद, नयागांव, खोर, मेवासा, बावल, तारापुर, बरखेडा कामलिया, मेघपुरा सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले माहेश्वरी समाज के महिला, पुरुष और युवा सदस्यों को इस उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। समिति के अध्यक्ष युगल डाढ, उपाध्यक्ष शुभम मुछाल, सचिव नारायण सोमानी, कोषाध्यक्ष दिनेश राठी और सदस्य श्याम काबरा, मंगल तोतला, महेश ईनाणी, मुकेश राठी मालक ने सभी से अधिक संख्या में उपस्थित होकर झूला उत्सव का लाभ लेने का आग्रह किया है।