रतलाम

दिव्यांग छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Aug 17, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1702



पिपलौदा. जिला दिव्यांग छात्रावास पिपलौदा में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। बीआरसीसी प्रदीप सिंह बैस ने ध्वजारोहण किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल सरोज, बीएससी नरेंद्र सिंह राठौर, सूरजमल परमार, बालाराम चौहान आदि मौजूद रहे। मुख्य समारोह के पश्चात जनपद पंचायत पिपलौदा के अध्यक्ष कुंवर योगेंद्र सिंह सोलंकी छात्रावास पहुंचे। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा कर उनके साथ समय बिताया। अध्यक्ष ने छात्रावास की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल मालवीय, मनोहरलाल शर्मा, वार्डन अंबाराम बोस सहित छात्रावास का स्टाफ मौजूद रहा।

Updated on:
17 Aug 2026 06:01 am
Published on:
17 Aug 2026 06:01 am