रतलाम

काबुल खेड़ी में नर्मदेश्वर महादेव पंचायत परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा

Aug 19, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1901

सुखेडा. सुखेडा से एक किलोमीटर दूर गांव काबुल खेड़ी में सावन माह सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव पंचायत परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर मालवीय, मोंगिया व रेदास समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाजजनों द्वारा जन सहयोग से कुइयां के पास ओटला निर्माण कर आयोजन किया गया। पंडित व यज्ञाचार्य अखिलेश रावल तथा सहयोगी ऋषिराज शर्मा एवं तन्मय रावल ने प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान संपन्न करवाए। इससे पूर्व एक कुण्डीय यज्ञ में पंडितों द्वारा विधि-विधान से आहुति दिलाई गईं। महिलाओं ने अपने सिर पर गंगाजल धारण करते हुए गांव में कलशयात्रा निकाली। शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पश्चात प्रसादी ग्रहण की गई।

Updated on:
19 Aug 2026 12:16 pm
Published on:
19 Aug 2026 06:00 am