
एमएन-
मंदसौर
आजादी के 80वें वर्ष के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी मंदसौर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में मंदसौर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 150 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लेकर देशभक्ति, एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ पशुपतिनाथ गेट, चंद्रपुरा स्थित 5 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी कार्यालय से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी एवं भारतीय वायु सेना के गु्रप कैप्टन अरुण दीक्षित तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम बटवाल ने की। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा साइकिल रैली को रवाना किया।
तिरंगा साइकिल रैली पशुपतिनाथ गेट, चंद्रपुरा से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन, यातायात थाना, उद्यम सिंह चौराहा, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, भारत माता चौराहा, घंटाघर, मंडी गेट, वीर सावरकर पुलिया एवं पशुपतिनाथ मंदिर होते हुए पुन: चंद्रपुरा स्थित 5 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी कार्यालय पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।