
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1503
नीमच। संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केन्या की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष मोसेस मसीका वेटेंगुला के नेतृत्व में आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय मुलाकात में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया और केन्याई प्रतिनिधियों के साथ भारत-केन्या के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर सार्थक संवाद किया।
साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और विरासत पर बल
सांसद सुधीर गुप्ता ने केन्याई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान भारत और केन्या के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और एक जैसी ऐतिहासिक विरासत की मजबूत नींव पर टिके हैं। सांसद सुधीर गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों में हाल ही में गठित 'संसदीय मैत्री समूह' इस रिश्ते को और भी मजबूती प्रदान करेगा। यह मंच न केवल दोनों संसदों के बीच बेहतर समझ विकसित करेगा, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को गहरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करेगा।
कई विषय पर फोकस
बैठक के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने कई विकासशील और सामरिक मुद्दों पर हो रही चर्चाओं में अपना पक्ष रखा। इस वार्ता में संसदीय क्षमता निर्माण के अलावा, आधुनिक समय की मांग के अनुरूप टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के विस्तार, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे के विकास, समुद्री कनेक्टिविटी, ब्लू इकोनॉमी और डिजिटल विकास जैसे अहम विषयों पर आपसी सहयोग बढ़ाने पर गहन मंथन हुआ।
द्विपक्षीय सहयोग को मिलेगी नई गति
बैठक को अत्यंत सकारात्मक बताते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के कुशल नेतृत्व में देश वैश्विक स्तर पर जो साख बना रहा है, उसी कड़ी में यह मुलाकात एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इस तरह के निरंतर संसदीय जुड़ाव से भारत और केन्या की पारंपरिक दोस्ती और अधिक प्रगाढ़ होगी तथा भविष्य में विकास और सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।
Updated on:
15 Aug 2026 06:00 am
Published on:
15 Aug 2026 06:00 am
