15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस कंट्रोल रुम से शुरु हुई तिरंगा वाहन रैली

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

एमएन-



मंदसौर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंदसौर पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शहर के मुख्य मार्गोँ से तिरंगा वाहन रैली निकाली। तिरंगा वाहन रैली पुलिस लाइन मंदसौर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो चौराहों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर समाप्त हुई। रैली पुलिस लाइन से होते हुए, शहीद उद्यम सिंह चौराहा, गांधी चौराहा, भारत माता चौराहा, घंटाघर, मंडी गेट, प्रतापगढ़ पुलिया, नयापुरा, महाराणा प्रताप बस स्टैंड होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, सीएसपी जितेंद्र भास्कर, रक्षित निरीक्षक दिनेश बेन, थाना प्रभारी यातायात मनोज सोलंकी, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह, थाना प्रभारी वायडी नगर शिवांशु मालवीय, थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।