
फोटो-आरटी-1715
रावटी. सांदीपनि विद्यालय रावटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्राचार्य अमरसिंह भाभर ने महात्मा गांधी व डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। देशभक्ति नारों के साथ रैली निकाली। मुख्य कार्यक्रम मल्टीपर्पज हॉल में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने आदिवासी लोकनृत्य व देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। जेम्स मोहन, हीरालाल खराड़ी, गोविंद धाकड़, रक्षा देव एवं संतोष राठौर सहित वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस का महत्त्व बताया। प्राचार्य अमरसिंह भाभर ने स्वतंत्रता संग्राम के देशभक्तों को याद रखने व उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन गिरीश ठक्कर ने जबकि आभार कैलाश चारेल ने व्यक्त किया।