रतलाम

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान, त्रिवेणी रोपण

शहर के गुजराती चाल रेलवे कॉलोनी बाल उद्यान, महाकाल मंदिर धराड, शिवगढ़ भाई-बहन की पहाड़ी, मोरवानी स्कूल, महाराष्ट्र समाज और बड़़ोदा वैष्णव अकादमी में पौधरोपण कर संरक्षण का किया संकल्प
2 min read
Aug 12, 2026
Patrika Green State Campaign ratlam
शहर के गुजराती चाल रेलवे कॉलोनी बाल उद्यान, महाकाल मंदिर धराड, शिवगढ़ भाई-बहन की पहाड़ी, मोरवानी स्कूल, महाराष्ट्र समाज और बड़़ोदा वैष्णव अकादमी में पौधरोपण कर संरक्षण का किया संकल्प

रतलाम. पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के अन्तर्गत हरियाली अमावस्या पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी फल-फूल और छायादार पौधों का रोपण कर संरक्षण के संकल्प किया। गुजराती चाल रेलवे कॉलोनी स्थित बाल उद्यान में आरडब्ल्यूए संरक्षक नरेंद्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में मित्रों के साथ राजपूत समाजजनों और महिला मंडल की सदस्याओं ने अशोक और आम के पौधों का रोपण किया।

इस मौके पर राजेंद्रसिंह गोयल, किशोर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह राठौड़, सुरेश सिंह चावड़ा, जोगेंद्र सिंह सिसोदिया, भारत सिंह पवार, नरेंद्र सिंह चौहान, दिलीप सिंह सोनगरा, मनोहर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राम सिंह मौर्य, रामभवन सिंह कच्छावा, मंजू गहलोत, कविता देवड़ा, अनीता चौहान, रघुवीर सिंह सांखला, कमल सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

भाई-बहन पहाड़ी पर 111 त्रिवेणी वन रोपण
हरियाली अमावस्या पर शिवगढ़ रोड भाई-बहन पहाड़ी में त्रिवेणी वन रोपण अभियान की शुरुआत की गई। पद्मश्री महेश शर्मा मुख्य आतिथ्य में 111 त्रिवेणी (वट, पीपल और नीम) का रोपण किया। जहां 300 से अधिक समाजजन उपस्थित रहे। अभियान समिति अध्यक्ष अशोक पाटीदार ने त्रिवेणी के अध्यात्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, बल्कि वन निर्माण और प्रकृति संरक्षण का दीर्घकालीन संकल्प है। पद्मश्री शर्मा ने कहा कि मनुष्य स्वयं प्रकृति का अभिन्न स्वरूप है, उन्होंने समाज से संगठित होकर कार्य करने और जन्मदिन जैसे शुभ अवसरों पर त्रिवेणी रोपण करने का आह्वान किया। निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य विशोकानंद भारती ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना और उनका संवर्धन करना परमात्मा के विराट स्वरूप की सेवा है। हार्टफुलनेस संस्था के जोनल कोऑर्डिनेटर संजय खंडेलवाल ने संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी। अंत में, सभी अतिथियों और समाजजनों ने मिलकर त्रिवेणी वन रोपण का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी त्रिवेणी रोपण का संकल्प किया। प्रीतेश गादिया ने आभार माना।

गायत्री परिवार ने रोपे 51 पौधे
अखिल विश्व गायत्री परिवार संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षगंगा महाभियान अन्तर्गत ग्राम धराड़ स्थित महाकाल मंदिर परिसर में दो त्रिवेणी बरगद, पीपल एवं नीम सहित अशोक, जामुन, आंवला आदि के कुल 51 पौधे रोपे गए। यज्ञाचार्य नरेंद्र पाठक ने पौधों का पूजन एवं तरुपुत्र रोपण संस्कार कराकर संरक्षण और संवर्धन का संकल्प करवाया। इस मौके पर जिला समन्वयक दामोदर शर्मा, मुख्य न्यासी पातीराम शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सरपंच विक्रमसिंह राठौर, विवेक चौधरी, विकास शैैवाल, प्रतिमा शैवाल, महाकाल समिति अध्यक्ष राजाराम पाटीदार सहित अनेक लोग सहभागी रहे।

हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण
ग्राम मोरवानी में हरियाली अमावस्या पर आम के पौधे लगाए। आयोजन आदिवासी एकता परिषद्, अखिल भारतीय भील समाज, जयस आदि आदिवासी संगठन की ओर से किया गया। अतिथियों ने प्रकृति, पर्यावरण, जल, जंगल, जमीन के संरक्षण तथा प्रदूषण को रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाने और जन जागरण का संदेश दिया। समाजसेवी महेंद्रसिंह टॉक, पीयूष जैन, राजू सिंगर, अकरम खान, अनीता वर्मा, राजीव गांधी, अंजना राठौर, पीयूष सिंगाड, दीपक हाडा, समाजसेवी सूरतलाल डामर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

माता मंदिर में रोपी त्रिवेणी
वैष्णव अकादमी बड़ोदा परिवार ने हरियाली अमावस्या पर भैसासरी माता मंदिर हल्दुनी परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर त्रिवेणी पीपल, बरगद, नीम लगाए। कार्यक्रम में विजयसिंह पंवार, प्राचार्य प्रिया पंवार, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नामली प्राचार्या माधुरी फंडविस, शिक्षिका अलीशा मंसूरी, सपना परमार, सीमा मैडम, लोकेन्द्र सिंह चौहान एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

स्कूल में 40 पौधों का रोपण
महाराष्ट्र समाज के नूतन बाल मन्दिर हाईस्कूल विनोबा नगर में हरियाली अमावस्या पर पौधरोपण किया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष मिलींद करंदीकर, नरेंद्र पान्ढारकर, वीरेन्द्र कुलकर्णी आदि ने स्कूल परिसर में 40 पौधों का रोपण किया। विद्यार्थियों को रख रखाव की जिम्मेदारी दी। इस मौके पर सचिव संदीप नारले, भावना शर्मा आदि उपस्थित थे।

Updated on:
12 Aug 2026 09:52 pm
Published on:
12 Aug 2026 09:47 pm