12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहारों में ऑनलाइन ठगी से बचें, पुलिस ने किया अलर्ट

त्योहारों के समय साइबर अपराधी सस्ते व आकर्षक ऑफर्स का झांसा देकर आमजन को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। वे एपीके फाइल भेजकर लालच देते हैं और अपने जाल में फंसा सकते हैं। इनसे सावधान रहने की जरुरत है।
2 min read
Google source verification
gwalior photo

cyber fraud apk file, (ग्वालियर में एपीके फाइल द्वारा साइबर ठगी) (सोर्स पत्रिका फाइल)

रतलाम. आगामी दिनों में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेशोत्सव सहित तमाम त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में इस समय ऑनलाइन खरीदी पर लोग ज्यादा ध्यान देते हैं। इस ऑनलाइन खरीदी और समय का ठगी करने वाले फायदा उठा सकते हैं। पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके आम लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आकर्षक ऑफर भी हो सकते आफत

त्योहारों के समय साइबर अपराधी सस्ते व आकर्षक ऑफर्स का झांसा देकर आमजन को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। वे एपीके फाइल भेजकर लालच देते हैं और अपने जाल में फंसा सकते हैं। इनसे सावधान रहने की जरुरत है।

साइबर अपराधियों के तौर-तरीके

- फर्जी वेबसाइट एवं ऐप बनाकर महंगे सामान बहुत सस्ते दामों पर दिखाना।

- सोशल मीडिया विज्ञापनों के माध्यम से नकली ऑफर देना।

- फेक कस्टमर केयर नंबर गूगल पर डालकर ग्राहकों को गुमराह करना।

- ओटीपी या यूपीआई लिंक भेजकर पैसों की ठगी करना।

- क्यूआर कोड स्कैन करने के बहाने आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेना।

- फर्जी डिलीवरी एजेंट बनकर ओटीपी/लिंक साझा करने का दबाव डालना।

अक्सर होती है ये गलतियां

- बिना जांचे-परखे अनजान लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करना।

- लुभावने ऑफर देखकर तुरंत पेमेंट कर देना।

- गूगल पर मिले किसी भी कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा करना।

- ओटीपी, पासवर्ड या सीवीवी किसी के साथ साझा करना।

- सोशल मीडिया पर अत्यधिक व्यक्तिगत जानकारी साझा करना।

बचाव के उपाय

- केवल विश्वसनीय और आधिकारिक वेबसाइट/ऐप से ही खरीददारी करें।

- किसी भी लिंक, क्यूआर कोड या अज्ञात नंबर से सावधान रहें।

- प्रीपेड पेमेंट से पहले विक्रेता की विश्वसनीयता जांच लें।

- कभी भी ओटीपी, यूपीआइ पिन, पासवर्ड किसी को न बताएं।

- कस्टमर केयर नंबर केवल आधिकारिक वेबसाइट/ऐप से ही प्राप्त करें।

- संदेह होने पर तुरंत राष्ट्रीय सायबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

सावधानी जरुरी

त्योहारों के समय साइबर फ्रॉड ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए सावधानी जरुरी है। किसी अनजान लिंक को क्लिक नहीं करे और न ही किसी को ओटीपी या सीवीवी नंबर नहीं बताएं।

अमित कुमार, एसपी