12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम के कराटे खिलाड़ियों ने इंडिपेंडेंस कप में जीते 9 पदक

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 12, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1209



रतलाम. नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में रतलाम कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9 पदक जीते। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से रतलाम का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ।

प्रतियोगिता में दिव्य सिंह बघेल ने कुमिते में स्वर्ण पदक हासिल किया। भूमि श्री मालवीय ने काता में रजत पदक जीता। वहीं समर प्रताप और एकांश खाखरे ने कुमिते में रजत पदक अपने नाम किए। भविष्य मैदा, यशश्वी मैडा, आशुतोष निगम, हिमांशु गुप्ता और जीत तिवारी ने कुमिते में कांस्य पदक जीते। दिव्यांशी मेड़ा, लेखनी शर्मा, अक्षिता मालवीय, जतन जागिद, देवांश शर्मा, भाव्य शर्मा और यश सिंह बघेल ने भी विभिन्न वर्गों में रतलाम का प्रतिनिधित्व करते हुए आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सचिव महेश कुशवाह, कराटे डेवलपमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक पोरवाल, उपाध्यक्ष अनुज शर्मा और मध्य प्रदेश कराटे डेवलपमेंट एसोसिएशन सहसचिव जितेंद्र धूलिया ने बधाई दी। कोच खुशबू जोशी ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया था।