12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज एक की फ्लायर – अब सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक छात्रों की लगेगी ऑनलाइन उपस्थिति

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 12, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

रतलाम. सरकारी स्कूलों में अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर लागू की गई है। संचालनालय के आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों का नियमित रूप से स्कूल आना पढ़ाई के लिए अपूर्व रूप से आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली जाएगी। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक सरकारी स्कूलों में करीब 37 हजार से अधिक बच्चे इस साल दर्ज किए गए है।


पोर्टल पर पूरी कक्षा के विद्यार्थियों की सूची प्रदर्शित होगी। शिक्षक को विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति के अनुसार उनकी स्थिति दर्ज करनी होगी। उपस्थिति दर्ज करने के लिए तीन श्रेणियां तय की गई हैं: उपस्थित, अनुपस्थित और अवकाश पर। नई व्यवस्था के तहत सिस्टम में सभी छात्रों की उपस्थिति पहले से ही 'उपस्थित' दिखाई देगी। जो छात्र कक्षा में मौजूद नहीं हैं, उनके नाम के सामने 'अनुपस्थित' दर्ज करना होगा, जबकि छुट्टी पर रहने वाले छात्रों के लिए 'अवकाश पर' का विकल्प चुनना होगा। उपस्थिति दर्ज करने के बाद जानकारी को सेव किया जाएगा।


लॉगिन से दर्ज करेंगे
यह सुविधा एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर संस्था के लॉगिन से दर्ज की जाएगी और प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों की सेक्शन के अनुसार एंट्री करने की जिम्मेदारी कक्षा शिक्षक की होगी। विभाग नियमित रूप से विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी देखेगा और कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं तथा जरूरी पढ़ाई से जुड़ी मदद की योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। यह व्यवस्था ऐसे समय में शुरू की जा रही है, जब जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध जारी है।

उपस्थिति तीन श्रेणियाें दर्ज
फोटो-आरटी-1206-सुभाष कुमावत, प्राचार्य, उत्कृष्ठ विद्यालय
पोर्टल पर शिक्षकों को छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए तीन विकल्प मिलेंगे। पहली उपस्थित सिस्टम में यह विकल्प डिफ़ॉल्ट रूप से पहले से ही सिलेक्ट रहेगा। जो छात्र स्कूल नहीं आएंगे, उनके नाम के आगे एब्सेंट मार्क करना होगा। छुट्टी का आवेदन देने वाले छात्रों के लिए ऑन लीव का विकल्प चुनना होगा।
-सुभाष कुमावत, प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय


फैक्ट फाइल
कक्षा - बच्चों की संख्या
9वीं में - 14679
10वीं में - 8992
11वीं में - 6985
12वीं में - 6568
कुल - 37224 बच्चे