
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1205
सरवन. सावन के दूसरे सोमवार को रामधुन प्रभात फेरी मंडल सरवन ने कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारंभ तैली मोहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना व आरती के साथ हुआ। इसके बाद कांवड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रतलाम-बांसवाड़ा रोड स्थित प्रसिद्ध कल्याण केदारेश्वर मंदिर पहुंची। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे और केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे यात्रा मार्ग में भजन कीर्तन और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा। मकोड़िया रुंडी में श्रद्धालुओं के लिए लालचन्द्र गुन्दालिया की ओर से स्वल्पाहार व चाय की व्यवस्था की गई। आयोजक विनोद सेनावत, विनय मण्डावलिया, विक्रम शर्मा, शान्तिलाल मोहडिया, प्रभुलाल निनामा आदि शामिल रहे।
Updated on:
12 Aug 2026 06:00 am
Published on:
12 Aug 2026 06:00 am
