
रतलाम. शहर की मुख्य अनाज मंडी में एक फरवरी से हम्मालों की हम्माली दर बदल जाएगी। इस संबंध में कृषि उपज मंडी रतलाम में मंगलवार दोपहर बैठक भारसाधक अधिकारी आर्ची हरित की अध्यक्षता में रखी गई, जिसमें विभिन्न प्रकार की हम्माली दरों की बढ़ोतरी सर्वानुमति से की गई।
मंगलवार दोपहर कृषि उपज मंडी में बैठक रखी जिसमें हम्माली बढ़ाने के संबंध में सिंगल तौल, भराई, पाला कटींग, थप्पी उठाई, गाड़ी भराई, एमपी के अंदर एवं बाहर डाला भराई की दरे निर्धारित की गई हैं। बढ़ी हुई दरे एक फरवरी से लागू की जाएगी।
हम्माली के समय में भी बदलाव
बैठक में आगामी सीजन को देखते हुए हम्मालों के कार्य करने का समय भी 11 बजे तक किया हैं। इस दौरान रतलाम मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश लाठी, दी ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर, प्रमुख रूप से हम्माल एसोसिएशन के अज्जू शैरानी, मंडी सचिव लक्ष्मी भंवर, प्रभारी सचिव राजेंद्र कुमार व्यास, व्यापारी विमल जैन, मांगीलाल मोदी, अकरम खान, सुरेंद्रसिंह भाटी, बाबू खिलजी आदि हम्माल एवं जमादार आदि उपस्थित थे।
इनके बढ़ाए गए दाम
सिंगल तौल के 4 रुपए थे, अब 4.50 किए।
भराई के 4 के स्थान पर 5 रुपए कर दिए।
पाला कटींग के 3.50 से 4 रुपए कर दिए।
थप्पी उठाई 3 से 4 रुपए कर दिए।
कट्टा भराई ढेर 5 रुपए नग ।
थप्पी उठाई 4 रुपए प्रति नग की।
ट्राली से बोरी में छनाई कर भरना 7 रुपए प्रति नग।
थप्पी से बोरी छनाई प्रति 10 रुपए नग किया आदि।
एमपी के अंदर डाला 45 से 60 रुपए कर दिए।
एमपी के बाहर डाला 60 रुपए थे उसे 70 रुपए कर दिए हैं।
मंडी में आए कचरा एकत्रिकरण के छह लोहे के डस्टबिन
कृषि उपज मंडी में कचरा एकत्रिकरण के लिए मंडी बोर्ड भोपाल से छह लोहे के डस्टबिन आए हैं। जिन्हे मंडी परिसर में अलग-अलग स्थानों पर रखा जाएगा, ताकि इसमें कचरा एकत्र किया जा सके। मंडी सचिव लक्ष्मी भंवर ने बताया कि छह डस्टबिन आए हैं, जिन्हे मंडी परिसर में कचरा एकत्र करने के लिए रखा जाएगा।