
फोटो-आरटी-1301
स्पाट लाइट का लोगो रहेगा
रतलाम। बारिश के बाद शहर के नेहरू स्टेडियम में जलभराव की स्थिति बन गई है। मैदान में पानी जमा होने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम नियमित रूप से अभ्यास करने वाले खिलाड़ी मैदान का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। हर बार की इस समस्या के कारण नेहरू स्टेडियम में होने वाली स्वतंत्रता दिवस की परेड सलामी आयोजन को कुछ वर्ष से कभी पुलिस लाइन तो कभी कृषि उपज मंडी में करने की मजबूरी हो गई है।
मैदान में पानी जमा होने के कारण एथलेटिक्स, क्रिकेट सहित अन्य खेलों के अभ्यास पर भी असर पड़ रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि बारिश के दौरान स्टेडियम में जल निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से हर साल ऐसी स्थिति बनती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मैदान खराब होने के साथ खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है।
स्थायी समाधान की मांग
खिलाड़ियों ने संबंधित विभाग से स्टेडियम से पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर के प्रमुख खेल मैदान में इस तरह की स्थिति रहने से खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित होती है। जिम्मेदार अधिकारियों को बारिश के मौसम से पहले जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए बेहतर मैदान मिल सके।
समाधान पर कार्य जारी
फोटो-आरटी-1302-अनिल भाना, आयुक्त, नगर निगम
नेहरू स्टेडियम में जल-जमाव के बारे में जानकारी है। इसके स्थायी समाधान की दिशा में कार्ययोजना जारी है।
-अनिल भाना, आयुक्त, नगर निगम
किसी को चिंता नहीं
फोटो-आरटी-1303-शिवम राजपुरोहित, युवा मोर्चा कार्यकर्ता
शहर के युवा, महिलाएं, खिलाड़ी प्रतिदिन नेहरू स्टेडियम जाते है, अफसोस यह किसी को चिंता नहीं है, जल-जमाव से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी को लापरवाही से आमंत्रण दिया जा रहा है।
-शिवम राजपुरोहित, युवा मोर्चा कार्यकर्ता
फिर करोड़ों रुपए व्यय क्यों किए
फोटो-आरटी-1304-शांतिलाल वर्मा, नेता प्रतिपक्ष, ननि व शहर कांग्रेस अध्यक्ष
नेहरू स्टेडियम का पूरा नया निर्माण करवाया। दावा किया हर प्रकार की सुविधा रहेगी। इसके बाद भी बारिश से होने वाले जल-जमाव को नहीं रोक पा रहे है, फिर करोड़ों रुपए का व्यय ही क्यों किया।
-शांतिलाल वर्मा, नेता प्रतिपक्ष, ननि व शहर कांग्रेस अध्यक्ष