धर्म और अध्यात्म

2022 में इन चार राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने के आसार, जानिए क्या आप भी हैं इसमें शामिल

ग्रहों की चाल आने वाले साल में कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। हर कोई यह चाहता है कि आने वाला वर्ष उनके लिए और भी अधिक बेहतर हो। ज्योतिष शास्त्र आपको इन खुशियों की गांरटी दे रहा बताया जा रहा है कि आने वाले वर्ष में चार विशेष राशियों की किस्मत में बड़े बदलाव होंगे। ग्रहों की दशा और स्थिति को उनके पक्ष में बताया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के ज्ञाता साल 2022 में होने वाले इन परिवर्तनों की बात कर रहे हैं। इसलिए हर कोई इस बात का इच्छुक है कि वह भी अपनी राशि में होने वाले इन परिवर्तनों को देखेए समझे और जाने। व्यक्तिगत प्रयासों के साथ ही हर व्यक्ति अपने भाग्य पर भी निर्भर रहता है और इसलिए अमूमन उसकी कुंडली में होने वाले इन बदलावों की ओर सचेत रहता हैं।

2 min read
Dec 21, 2021
2022 में इन चार राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने के आसार, जानिए क्या आप भी हैं इसमें शामिल

1 जनवरी 2022 से कुछ लोगों के जीवन में नए और अच्छे बदलाव आ सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। साल 2022 की शुरूआत में कुछ ही दिन बचें हैं। हर कोई आने वाले साल को लेकर नई उम्मीदें लगाए हुए हैं। ज्योतिष शास्त्र पूर्वानुमान लगा रहा है कि आने वाला साल कई जातकों के जीवन में बड़े बदलाव लाएगा। नौकरी में तरक्की ए व्यवसाय के फलने.फूलने और आपसी संबंधों में मधुरता आने के आसार जतायें जा रहे हैं।
धन वृद्धि और किस्मत के दरवाजे खुलने की बात की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इन राशि के जातकों द्वारा किए जाने वाले प्रयास विफल नहीं रहेंगे। ग्रहए नक्षत्र और सितारे आपके पक्ष में काम करेंगे।
आइए जानते हैं कि किन राशियों की किस्मत में हो सकते हैं बड़े बदलाव।

मेष राशि
इस राशि में धण के योग बन रहें हैं। बेहतर श्रम से आप इसका लाभ उठा सकते हैं। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ हैं। नया वाहन या मकान खरीदने की संभावना भी इस राशि के जातकों के लिए जताई जा रही हैं। आप अपने सपनों के पूरा होने की उम्मीद लगा सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है। नौकरी या बिजनेस आप जिस काम में हाथ आजमाएंगे आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आपको खुशियॉं देगा व परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकेंगे। धनण्लाभ में वृद्धि से आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष धार्मिक और आध्यात्मिक प्रगति का वर्ष रहेगा। साथ ही अपने पुराने मनण्मुटावों को दूर करने व अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करने में आप
सफल होंगे। आपके शत्रु आपको और अधिक परेशान नहीं कर पाऐंगे। शिक्षा के क्षेत्र में यदि आप हैं तो आने वाला वर्ष आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यात्रा से धनण्लाभ होने
की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से सबल होने और प्रगति पाने की उम्मीद है। धन संबंधी दिक्कतों से छुटकारा पा सकेंगे।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों की लाइफ में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत दिए जा रहे हैं। पूर्व में रही आर्थिक समस्याओं का निवारण हो सकेगा। धनण्धान्य भरपूर मिलेगा यानि धन कमाने के लिए किए गए आपके प्रयासों का फल आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने किए कार्यों के लिए
आप प्रंशसा के हकदार होंगे व आपको यशण्प्राप्ति और पदण्प्रतिष्ठा मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। पूर्व के रूके हुए कामों के भी पूरा होने के योग बन रहें हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष रूके हुए कामों को गति देगा। जिन कामों को किसी भी प्रकार की बाधा के चलते रोक दिया था उनके पूरा होने की उम्मीद आप कर सकते हैं। यात्रा ण्लाभ भी आपको मिलेगा। तनख्वाह में बढ़ोतरी और ऑफिस में मानण्सम्मान बढ़ेगा। बॉस आपके काम से खुश होंगे। अपने द्वारा किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी और आप सराहना पांऐगे। धन प्राप्ति के दरवाजे आपके लिए खुल जाएंगे। सरकारी नौकरी में तरक्की का संयोग भी बनता दिखाई दे रहा है।

Published on:
21 Dec 2021 03:15 pm
Also Read
View All