Panchang Ganesh Chaturthi 2022 Puja Time: यहां आप पंचांग से जानेंगे गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करने और पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त और आज का पूरा पंचांग।
Today Panchang (Ganesh Chaturthi 2022 Muhurat): भगवान गणेश के जन्म दिवस को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि विधान पूजा की जाती है। मान्यताओं अनुसार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेशोत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है। गणेश चतुर्थी पर मंदिर, सार्वजनिक स्थानों और घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की जाती है। यहां आप पंचांग से जानेंगे गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करने और पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त और आज का पूरा पंचांग।
गणपति स्थापना और गणपति पूजा मुहूर्त: धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था जिस कारण गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा मध्याह्न के समय ही ज्यादा शुभ मानी जाती है। मध्याह्न मुहूर्त में पूरे विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।
-गणेश चतुर्थी 30 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से शुरू हो चुकी है।
-गणेश चतुर्थी का समापन 31 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर होगा।
-गणेश जी की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 11:04 ए एम से 01:37 पी एम तक रहेगा। इस मुहूर्त में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करना और गणपति पूजा करना बेहद फलदायी रहेगा।
31 अगस्त को वर्जित चन्द्रदर्शन का समय-
09:26 ए एम से 09:10 पी एम
31 अगस्त शुभ मुहूर्त-
विजय मुहूर्त- 02:28 पी एम से 03:19 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:31 पी एम से 06:55 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 06:44 पी एम से 07:51 पी एम
अमृत काल- 05:42 पी एम से 07:20 पी एम
रवि योग- 05:58 ए एम से 12:12 ए एम, सितम्बर 01
31 अगस्त 2022 अशुभ समय-
राहुकाल- 12:21 पी एम से 01:56 पी एम
यमगण्ड- 07:34 ए एम से 09:09 ए एम
गुलिक काल- 10:45 ए एम से 12:21 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:55 ए एम से 12:46 पी एम
भद्रा- 05:58 ए एम से 03:22 पी एम
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक इन 4 राशियों पर गणपति जी की रहेगी विशेष कृपा