धर्म और अध्यात्म

ज्योतिष अनुसार ये 4 राशि वाले लोग होते हैं सबसे ज्यादा जिद्दी

ये दृढ़ निश्चयी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2022, 11:32 AM IST
zodiac_sign_astrology.jpg
ज्योतिष अनुसार ये 4 राशि वाले लोग होते हैं सबसे ज्यादा जिद्दी

कहा जाता है कि राशियों से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। कुछ राशियों के लोग बेहद खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं तो कुछ के गुस्सैल। इसी तरह कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिसमें जन्मे लोग जिद्दी स्वभाव के माने जाते हैं। ये दृढ़ निश्चयी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि: इस राशि के लोग भी काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ये अपनी जिद्द पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनका जिद्दी स्वभाव कई बार इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है।

वृषभ राशि: इस राशि के लोग सबसे ज्यादा जिद्दी स्वभाव के माने जाते हैं। ये हटी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं फिर उसे हर हालत में करके ही दम लेते हैं। ये एक बार जो निर्णय ले लेते हैं फिर उससे पीछे नहीं हटते। ये अपने लक्ष्यों तक पहुंचने की हर संभव कोशिश करते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के लोग स्वभाव के बेहद जिद्दी होते हैं। इन पर सूर्य का विशेष प्रभाव रहता है। ये अनुशासनप्रिय होते हैं। अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीते हैं। जिस चीज की ये धुन पकड़ लेते हैं फिर उस काम को ये पूरा करके ही दम लेते हैं। ये काफी सोशल होते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग अपने लक्ष्यों को पाने में बहुत अधिक दृढ़ होते हैं। जो लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं फिर उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये एक बार जो फैसला ले लेते हैं फिर उस फैसले से इन्हें कोई नहीं हटा सकता।
यह भी पढ़ें: शनि की विशेष कृपा पाते हैं 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग, जानें इनमें क्या होती है खूबी