धर्म और अध्यात्म

December 2021 planet change : ग्रहों की चाल दे रही बड़े राजनीतिक परिवर्तन का संकेत, जानें कहां क्या होगा असर?

Rashi parivartan in Dec. 2021 बादल-बारिश के साथ-साथ आने वाले दिनों में तेज सर्दी के आसार भी

2 min read
Dec 03, 2021
december planet change effects

December 2021 Rashi Parivartan Impacts : आकाशीय ग्रह व्यवस्था में दिसंबर 2021 में एक बार फिर बदलाव दिखने जा रहा है। आने वाले दिनों में चार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों का इस परिवर्तन के कारण कई तरह के बदलाव विभिन्न क्षेत्रों में नजर आएंगे।

इसके तहत आर्थिक, सामाजिक, प्राकृतिक, धार्मिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में इसका प्रभाव पड़ेगा और कई सकारात्मक और नकारात्मक परिवर्तन की आशंका रहेगी। ज्योतिषियों का कहना है कि राशि परिवर्तन के कारण मौसम पर भी प्रभाव पड़ेगा, ऐसे में बादल-बारिश के साथ-साथ आने वाले दिनों में तेज सर्दी के आसार भी बन सकते हैं।

दरअसल इस दिसंबर 2021 में मंगल,शुक्र,बुध,सूर्य जैसे प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए, राशि परिवर्तन करेंगे।

इस संबंध में ज्योतिष के जानकार पंडित प्रहलाद पंड्या के अनुसार ग्रहों का यह राशि परिवर्तन कई तरह के बदलाव के संकेत दे रहा हैं। इसमें मंगल राजनीति का कारक ग्रह है, ऐसे में मंगल के प्रभाव के चलते आने वाले दिनों में कोई बढ़ा राजनीतिक परिवर्तन या उठापटक हो सकती है। इसी प्रकार बुध जब भी राशि परिवर्तन करते हैं अथवा वक्री या मार्गी होते हैं, उस समय बारिश, मावठा आदि के योग बनते हैं।

ऐसे में इस परिवर्तन के कारण बारिश के योग बन सकते हैं, बुध को व्यापार जगत का देवता भी कहा गया है, इसलिए बुध का यह परिवर्तन व्यापारिक क्षेत्र में बढ़ोतरी कर सकता है। चहीं शुक्र के कारण फिल्म जगत में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला का कहना है कि मंगल का राशि गोचर सिंह, कन्या, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। कॅरियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस वालों को भी इस ओर से लाभ प्राप्त हो सकता है।

राशि परिवर्तन की 5 दिसंबर से होगी शुरुआत
ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार इस दिसंबर 2021 में जहां रविवार, 05 दिसंबर को मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं बुधवार, 08 दिसंबर को शुक्र और चंद्रमा मकर राशि में चले जाएंगे। इसके बाद बुध शुक्रवार, 10 दिसंबर को धनु राशि में जाएंगे।

जबकि ग्रहों के राजा सूर्य बृहस्पतिवार यानि गुरुवार के दिन 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं दिसंबर 2021 का आखिरी राशि परिवर्तन बुधवार, 29 दिसंबर को होगा। जिसमें एक बार फिर बुध राशि परिवर्तन करते हुए मकर राशि में गोचर कर जाएंगे।

ऐसे में जानकारों का मानना है कि जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव मौसम पर भी पड़ता है। इसलिए इस अवधि में मौसमी बदलाव दिखाई देगा। इसके साथ ही राजनीति, व्यापार, फिल्म और कला जगत में भी असमंजस और अशांतिपूर्ण स्थितियां निर्मित होगी।

Also Read
View All