धर्म और अध्यात्म

Black Thread in Leg: पैर में काला धागा पहनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, होंगे फायदे ही फायदे

(Black Thread in Leg) ऐसे में बस आपको ध्यान यह रखना होगा कि अगर आपकी जन्म कुंडली में राहु-केतु की स्थिति कमजोर है, तो आपको कुछ नियमों को फॉलो करने के बाद ही इसे धारण करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला पत्रिका.कॉम में आपको बता रहे हैं काला धागा पहनने के फायदों के साथ ही इसे कब और कैसे पहनना चाहिए...
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2023, 12:03 PM IST
black_thread_in_leg_benefits.jpg

(Black Thread in Leg) आजकल बहुत से लोग एक पैर में काला धागा पहने नजर आते हैं। हालांकि वर्तमान में एक पैर में काला धागा पहनना एक फैशन ट्रेंड बन चुका है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि काला धागा बुरी नजर से बचाता है, इसलिए इसे पैर में पहना है, तो कुछ लोग अपनी अन्य समस्याओं से निजात पाने के लिए इसे पैर में पहनते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में पैर में काला धागा बांधने के अलग ही मायने हैं। (Black Thread in Leg) दरअसल पैर में काला धागा बांधने से राहु-केतु की स्थिति मजबूत हो सकती है। जिससे आपके जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में बस आपको ध्यान यह रखना होगा कि अगर आपकी जन्म कुंडली में राहु-केतु की स्थिति कमजोर है, तो आपको कुछ नियमों को फॉलो करने के बाद ही इसे धारण करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला पत्रिका.कॉम में आपको बता रहे हैं काला धागा पहनने के फायदों के साथ ही इसे कब और कैसे पहनना चाहिए...

यह हैं फायदे...(Black Thread in Leg)

- शनि का प्रभाव कम करने के लिए भी काला धागा पहना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में जो व्यक्ति पैर में काला धागा बांधता है, उसे शनी की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल सकती है।

- अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु की स्थिति कमजोर है, तो पैरों में काला धागा जरूर बांधें। इससे आपको बेहद लाभ होगा और आप जिन परेशानियों से जूझ रहे हैं, वह जल्द ही दूर हो जाएंगी।

यहां जानें किस पैर में बांधना चाहिए धागा (Black Thread in Leg)

- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक महिलाओं को हमेशा बाएं पैर यानी लैफ्ट लेग में काला धागा बांधना चाहिए। कन्या या फिर महिलाओं को हमेशा शनिवार के दिन पैर में काला धागा बांधना चाहिए। इससे उनका स्वास्थ्य सही रहता है और मानसिक शांति भी बनी रहती है।

- वहीं पुरुषों को दाहिने यानी राइट लेग में काला धागा बांधना चाहिए और अगर काला धागा बांध रहे हैं, तो मंगलवार के दिन ही धारण करें। इससे शनि ग्रह मजबूत बना रहता है।

Updated on:
1 Feb 2023, 12:03 PM IST
Published on: