धर्म और अध्यात्म

Navratri 2023: सुख समृद्धि के लिए अष्टमी-नवमी को घर लाएं ये चीजें, मां दुर्गा भी करेंगी कृपा

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि शुभ कार्यों के लिए विशेष होती है। मान्यता है कि इस दिन शुभ कार्य और खरीदारी करने से इन कामों पर माता दुर्गा और लक्ष्मी की कृपा होती है। इससे सुख समृद्धि प्राप्त होती है तो आइये जानते हैं अष्टमी-नवमी को कौन सी चीजों को घर लाना चाहिए।

2 min read
Oct 20, 2023
ashtami.jpg
नवरात्रि की अष्टमी नवमी पर शुभ कार्य

इन दिनों शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि सेलिब्रेट किया जा रहा है। वैसे तो ये पूरा पखवाड़ा ही कामकाज के लिए शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। लेकिन आप खूब मेहनत के बाद भी पर्याप्त आमदनी करने में सफल नहीं हो रहे हैं या कोई ग्रह दोष परेशान कर रहा है या माता दुर्गा की आप पर कृपा चाहते हैं तो अष्टमी-नवमी के दिन कुछ खास चीजों को घर लाना चाहिए। मान्यता है कि महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा के दिन इन चीजों को घर लाने से शुभ होता है, सुख समृद्धि घर आती है और आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

चांदी का सिक्का
अष्टमी-नवमी के दिन चांदी का सिक्का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति के जीवन में चंद्रदोष होता है, उसे चांदी का सिक्का जरूर खरीदना चाहिए।
पीतल का कलश
नवरात्रि के आठवें-नवें दिन पीतल का कलश खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे खरीदने से ग्रहदोष से मुक्ति मिल सकती है।

श्रृंगार सामग्री
नवरात्रि की अष्टमी-नवमी पर श्रृंगार सामग्री खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नवमी के दिन ये श्रृंगार सामग्री माता को चढ़ाना सौभाग्य की प्राप्ति कराता है।

मोरपंख
मोरपंख की खरीदारी भी इन तिथियों में शुभ माना गया है। मान्यता है कि मोरपंख घर में रखने से मां दुर्गा और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती। इसलिए घर पर मोरपंख रखना बेहद शुभ माना जाता है।


मौली
नवरात्रि में मौली खरीदना और पहनना भी बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि मौली खरीदने से मां दुर्गा का आशीर्वाद खरीदने वाले के घर पर हमेशा बना रहता है।

वाहन
यदि आप नए वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो नवरात्रि सबसे अच्छा है। वहीं वाहन खरीदने के लिए अष्टमी और नवमी तिथि विशेष है। मान्यता है कि नवरात्रि के अवसर पर नए वाहन खरीदने से मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।

Published on:
20 Oct 2023 10:31 pm