Budh Uday Rashifal 2025 : Dussehra 2025 पर बुध उदय कन्या राशि में होगा और अगले दिन तुला राशि में गोचर करेगा। जानें किन राशियों को करियर, धन और रिश्तों में लाभ मिलेगा।
Budh Gochar On Dussehra : दशहरा 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन बुध ग्रह कन्या राशि में उदित होंगे। विजयादशमी पर बुध का उदय होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस समय इन राशियों का भाग्य चमक सकता है, किसी भी काम में सफलता मिल सकती, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटके हुए काम भी आगे बढ़ने लगेंगे।
दशहरा हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशहरा 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। इसी दिन ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चाल बदलेंगे। शाम 5:25 बजे बुध का उदय कन्या राशि में होगा और उसके अगले दिन यानी 3 अक्टूबर 2025 को सुबह 3:36 बजे बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
आइए जानते हैं कि दशहरे पर बुध उदय (Budh Uday 2025) किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है ।
2 अक्टूबर 2025, शाम 5:25 बजे – बुध कन्या राशि में उदित होंगे।
3 अक्टूबर 2025, सुबह 3:36 बजे – बुध तुला राशि में गोचर करेंगे।
दशहरा 2025 और बुध उदय वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ रह सकता है। इस दौरान करियर में नई दिशा मिल सकती है, बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे।
बाकी राशियों के लिए भी यह समय कुछ न कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, लेकिन इन तीन राशियों की किस्मत सबसे ज्यादा चमकने वाली है।